सीरिया में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों की घुसपैठ जारी है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अत्याधुनिक हथियारों से लैस दस हजार आतंकवादी सीरिया में घुसपैठ कर चुके हैं। प्रेस टीवी ने हम्स शहर के कसीर क्षेत्र की मीडिया के हवाले से रिपोर्ट दी है कि लगभग दस हजार आतंकवादी जो एंटी टैंक मिसाइल और नए नए संचार उपकरणों से लैस हैं सीरिया में घुसपैठ कर चुके हैं। समाचार सूत्रों के अनुसार आतंकवादी लेबनान की सीमा से सीरिया में घुसपैठ करके हम्स में इकट्ठा हो रहे हैं।उधर ख़बर है कि सीरियन सेना ने हम्स में आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया है लेकिन अलहमदिया और अलखालेदिया में झड़पें जारी हैं। सीरियन सेना ने दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र दोमा को आतंकवादियों से वापस ले लिया। सीरिया में सक्रिय आतंकवादी पीछे हटने से पहले अपने द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्रों को नष्ट कर देते हैं।याद रहे शाम में अमेरिका और उसके पिठ्ठू देश जैसे सऊदी अरब और कतर के समर्थित आतंकवादी सक्रिय हैं।समाचार समाप्त......166
2 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326605
लगभग दस हजार आतंकवादी जो एंटी टैंक मिसाइल और नए नए संचार उपकरणों से लैस हैं सीरिया में घुसपैठ कर चुके हैं....